नई दिल्ली, जनवरी 30 -- South Indian Bank share: प्राइवेट सेक्टर के साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार को भूचाल सा मच गया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यह शेयर करीब 19 प्रतिशत टूटकर 36 रुपये पर आ गया। इस शेयर की पिछली क्लोजिंग 44.27 रुपये की थी। इस लिहाज से शेयर सिर्फ एक ट्रेडिंग डे में करीब 8 रुपये सस्ता हो गया है। पेनी कैटेगरी में यह बड़ा अंतर है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई और लो का ट्रेडिंग रेंज 46.85 रुपये से 22.12 रुपये के बीच रहा है।शेयर में गिरावट के कारण दरअसल, साउथ इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पी आर शेषाद्री ने बैंक में पुनर्नियुक्ति के लिए अपना नाम आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। शेषाद्री ने ने 30 सितंबर, 2026 को अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद पुनर्नियुक्ति के लिए विचार किए ज...