नई दिल्ली, फरवरी 4 -- Sigachi industries share price: फार्मा सेक्टर की कंपनी सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में 4 फरवरी को जोरदार उछाल आया। 20 रुपये के स्तर वाले शेयर करीब 20 प्रतिशत चढ़कर 24.78 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। हालांकि, क्लोजिंग शेयर में अचानक तेजी ऐसे समय में आई जब कंपनी ने घोषणा की कि तेलंगाना हाई कोर्ट ने पिछले साल उसकी फैक्ट्री में हुए एक बड़े धमाके के सिलसिले में मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO अमित राज सिन्हा को जमानत दे दी है। इस मामले में पिछले साल करीब 40 लोगों की मौत हो गई थी। जमानत के बाद कंपनी ने क्या कहा? सिगाची इंडस्ट्रीज ने कहा कि वह जांच अधिकारियों और न्यायिक प्रक्रिया को पूरा सहयोग देना जारी रखेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मामले को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निपटाया जाए। कंपनी ने कहा- घटना से प्रभावित ...