नई दिल्ली, फरवरी 5 -- Central Bank Of India Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 350 पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया की रजिस्ट्रेशन समय-सीमा को बढ़ा दिया है। बैंक द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, अब इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 3 फरवरी 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे अब अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विस्तारित किया गया है।पदों का विवरण और संख्या इस भर्ती अभियान के माध्यम से बैंक दो प्रमुख श्रेणियों में विशेषज्ञों की नियुक्ति कर रहा है: मार्केटिंग ऑफिसर (Scale I): 300 पद फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (Scale III): 50 पद ये पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे और चयनित उ...