संवाद सूत्र, दिसम्बर 11 -- सारण जिले के सोनपुर-छपरा हाईवे पर सोनपुर थाने के गोबिन्द चक मोड़ के पश्चिम एक पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की देर रात लगभग 2 बजे कार पर सवार चार अपराधियों ने एक स्टेट बैंक के एटीएम को निशाना बनाया। बदमाश एटीएम काट कर 16 लाख रुपये ले भागे। घटना के बारे में बताया जाता है कि सबसे पहले एटीएम में लगे तीन सीसीटीवी कैमरा के फेस को स्प्रे कर ब्लैंक कर दिया। उसके बाद गैस कटर से एटीएम को काटा और उसमें रखे 16 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। एटीएम का शटर खुला था। एटीम पर बैंक की ओर से गार्ड की प्रतिनियुक्ति भी नहीं की गई थी। साथ ही जांच के दौरान एटीएम का अलार्म और सेंसर भी खराब पाया गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रीतिश कुमार, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजनंदन ,एसआई मिथलेश कुमार स...