मेरठ, जनवरी 16 -- चौधरी चरण सिंह विवि में प्राइवेट मोड में बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम से परीक्षा फॉर्म भरने वाले अन्य बोर्ड के छात्रों को फीस के अतिरिक्त 5500 रुपये चुकाने होंगे। अर्हता परीक्षा उत्तर प्रदेश से बाहर या अन्य किसी बोर्ड एवं विवि से उत्तीर्ण करने की स्थिति में इस शुल्क से बचने के लिए छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने से पहले का जारी डोमिसाइल एवं आधार कार्ड देना होगा। परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि के बाद जारी मूल निवास प्रमाण पत्र या आधार कार्ड नहीं माना जाएगा। इस स्थिति में छात्रों को निर्धारित फीस के अतिरिक्त 5500 अलग से चुकाने होंगे। यूपी बोर्ड से इंटर और प्रदेश के किसी भी विवि से स्नातक उत्तीर्ण छात्रों को सीसीएसयू में प्राइवेट फॉर्म भरने पर यह नियम लागू नहीं होगा। ऐसे समझिए इस नियम को विवि के अनुसार यदि किसी छात्र ने यूपी बोर्ड से इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.