प्रमुख संवाददाता, मार्च 26 -- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने ग्रेटर नोएडा में एकूरेट बिजनेस स्कूल और एकूरेट कॉलेज ऑफ लॉ में बीसीए, बीबीए, एलएलबी एवं बीकॉम ऑनर्स कोर्स में 11 ऐसे शिक्षकों को पकड़ा है जो नोएडा एवं गाजियाबाद के दूसरे कॉलेज में भी पढ़ा रहे हैं। एक ही समय पर एक ही विश्वविद्यालय के दो कॉलेजों में शिक्षकों की नौकरी से सिस्टम घेरे में है। विश्वविद्यालय ने कॉलेज को नोटिस भेजते हुए जवाब मांगा है। विश्वविद्यालय ने स्थिति स्पष्ट नहीं करने और इन शिक्षकों को नहीं हटाने पर कॉलेज एवं शिक्षक दोनों के खिलाफ एफआईआर की बात कही है। विश्वविद्यालय जल्द अन्य कॉलेजों में शिक्षकों के ऐसे ही खेल का रिकॉर्ड जारी करने जा रहा है। विश्वविद्यालय नोटिस के अनुसार बीकॉम ऑनर्स में डॉ.श्याम कुमार जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट, एलएलबी में प्रमोद कुमार, अनुज गोयल कॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.