नई दिल्ली, मई 14 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने रिजल्ट के बाद की कुछ एक्टिविटीज में बदलाव किया है। इसकी सूचना बोर्ड ने 2 मई को ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी थी। 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अब पहले मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका देख सकेंगे। इसके बाद अंक सत्यापन को आवेदन करेंगे। बोर्ड जल्द 10-12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी ऑनलाइन उपलब्ध कराएगी। बोर्ड ने कहा है कि ऑनलाइन उत्तरपुस्तिका देखने की सुविधा निर्धारित समय के लिए ही होगी। सीबीएसई ने वर्तमान में जो नियम था, उसमें बदलाव करते हुए यह नया नियम लागू किया है। अब तक पहले अंकों का सत्यापन होता था। इसके बाद मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका की फोटो कॉपी परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराई जाती थी। इसके बाद पुनर्मूल्यांकन होता था। बोर्ड ने बदलाव करते हुए कहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.