नई दिल्ली, मार्च 22 -- CBSE Class 12 Political Science Exam Analysis 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को कक्षा 12वीं का राजनीति विज्ञान का पेपर आयोजित किया। देश भर में परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक हुई। परीक्षा की अवधि 3 घंटे थी और कुल अंक 80 थे। प्रश्न पत्र में कंपीटेंसी बेस्ड और मध्यम स्तर के दोनों तरह के प्रश्नों का मिश्रण था और च्वाइस थी। पेपर के बाद शिक्षकों ने कहा कि राजनीति विज्ञान का पेपर अच्छी तरह से बैंलेस्ड था और कठिनाई का स्तर मध्यम था। विश्वजीत पांडे (पीजीटी राजनीति विज्ञान, जैन इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल (JIRS), बेंगलुरु) ने कहा, "सीबीएसई 12वीं बोर्ड पॉलिटिकल साइंस का पेपर बैलेंस्ड था। पेपर का कठिनाई का स्तर मध्यम था जिसमें आसान और स्टैंडर्ड प्रश्नों के बीच एक अच्छा संतुलन था। यह प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.