नई दिल्ली, मार्च 8 -- CBSE 12th Maths Exam analysis : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 8 मार्च शनिवार को सीबीएसई कक्षा 12वीं की गणित की परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की। 12वीं का गणित का पेपर और एप्लाइड मैथमेटिक्स के पेपर एक ही पाली में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित किए गए। एग्जाम के बाद कई छात्रों ने कहा कि कुछ प्रश्न ट्रिकी आए थे। ज्यादातर स्टूडेंट्स ने पेपर की कठिनाई के स्तर को मध्यम दर्जे (मॉडरेट लेवल) का बताया। विशेषज्ञों के अनुसार यह पेपर सीबीएसई द्वारा उपलब्ध कराए गए सैंपल पेपर के पैटर्न पर आधारित था। प्रश्नपत्र 80 अंकों का था जिसमें 20 एमसीक्यू और इंटरनल चॉइस के साथ तीन केस-बेस्ड प्रश्न शामिल थे। शिव नादर स्कूल, नोएडा के कक्षा 12वीं के छात्र आरव अग्रवाल ने कहा कि 5 मार्क्स वाले सीधे सवाल थे, जबकि 2 अंक और 3 अंक वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.