अनामिका, फरवरी 13 -- सेक्शन में बांटकर जवाब देने की अनिवार्यता से सीबीएसई 10वीं बोर्ड के बच्चे मानसिक दबाव में हैं। 10वीं बोर्ड परीक्षा शुरू होने में महज चार दिन बचे हैं। हर दिन काउंसलर को इस संबंध में कॉल आ रहे हैं। काउंसलर्स के पास रोजाना आने वाले 50-60 में से 30 से 40 बच्चे यही सवाल कर रहे हैं। परीक्षा से ठीक पहले बोर्ड ने सेक्शन बांटकर जवाब लिखने का निर्देश दिया है। ऐसा पहली बार हो रहा है। छात्रों के दबाव में रहने से अभिभावक भी तनाव में हैं। पूछ रहे, सेक्शन कैसे बांटेंगे? : काउंसलर डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि बच्चे लगातार यह सवाल पूछ रहे हैं कि जीव विज्ञान का भौतिकी में अगर जवाब लिख दिया तो क्या पूरा अंक कट जाएगा। बेतिया की छात्रा निलांजना ने पूछा कि स्कूल में तो हमें इस तरह का कुछ भी नहीं बताया गया और ना ही प्री बोर्ड में ऐसा था। से...