नई दिल्ली, फरवरी 3 -- CBSE 10th 12th Admit Card 2026 OUT : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं। रेगुलर स्टूडेंट्स खुद एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। स्कूल अथॉरिटीज को परीक्षा संगम पोर्टल https://parikshasangam.cbse.gov.in पर अपने क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे। एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर उन्हें स्टूडेंट्स को देना होगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूलों के संपर्क में रहें और एडमिट कार्ड जारी होते ही उन्हें ले लें। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।प्राइवेट कैंडिडेट्स सीधे हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं रेगुलर स्टूडेंट्स के उलट प्राइवेट कैंडिडेट्स अपना एडमि...