नई दिल्ली, फरवरी 12 -- CBSE Board Exam 2026 Guidelines: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आते ही ज्यादातर छात्र फॉर्मूले, डायग्राम और नोट्स दोहराने में जुट जाते हैं। लेकिन हर साल बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि आखिर एग्जाम हॉल में क्या ले जाना सही है और क्या ले जाना मना है। कई बार जानकारी की कमी के कारण छात्र ऐसी चीजें साथ ले आते हैं जो नियमों के खिलाफ होती हैं, जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। इसलिए परीक्षा से पहले इन जरूरी निर्देशों को समझ लेना बेहद जरूरी है।कैलकुलेटर को लेकर सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन, जान लें साफ नियम क्लास 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं में सामान्य छात्रों के लिए कैलकुलेटर पूरी तरह से प्रतिबंधित है। यह नियम गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, अकाउंटेंसी समेत सभी विषयों पर लागू होत...