नई दिल्ली, फरवरी 20 -- दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए CBSE की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को फ्रिस्किंग (तलाशी) और टिकटिंग में प्राथमिकता देने का फैसला किया है। DMRC ने शुक्रवार को इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर की एक पोस्ट करते हुए जानकारी दी। अपनी पोस्ट में DMRC ने बताया कि परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्राओं की यात्रा को आसान और बिना परेशानी वाली बनाने के लिए उसने खास व्यवस्था की है। इस दौरान परीक्षा का एडमिट कार्ड दिखाने पर उन्हें प्राथमिकता मिलेगी। DMRC ने बताया कि परीक्षा के दिन लाखों परीक्षार्थी शहर में यहां से वहां आते-जाते हैं, जिसे देखते हुए उसने यह फैसला लिया है। CBSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं की इस साल की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं और 10...