रांची, सितम्बर 22 -- सीबीएसई ने कक्षा 9वीं, 11वीं के छात्रों के रजिस्ट्रेशनऔर कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्रों के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (एलओसी) जमा करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। एलओसी 30 सितंबर तक जमा किया जा सकता है। इस अवधि में अभिभावक बिना विलंब शुल्क के एलओसी जमा कर सकते हैं। यदि किसी कारण से समय पर जमा नहीं हो पाता है तो 3 से 11 अक्तूबर तक विलंब शुल्क के साथ एलओसी जमा किया जा सकेगा। वहीं, कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर तय की गई है। इस अवधि में रजिस्ट्रेशन बिना विलंब शुल्क के किया जाएगा। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 17 से 31 अक्तूबर तक चलेगी। डेटा वेरिफिकेशन भी होगा: बोर्ड द्वारा स्कूलों के भेजे गए निर्देश के अनुसार, डेटा वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी निर्धारित की गई है। कक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.