नई दिल्ली, जनवरी 12 -- तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के प्रमुख थलापति विजय सोमवार को दिल्ली स्थित CBI मुख्यालय में करूर भगदड़ मामले की जांच के सिलसिले में पेश हुए। अधिकारियों के अनुसार, उनसे लगभग 6-7 घंटे तक पूछताछ की गई, जिसमें रैली के आयोजन, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्थाओं और देरी से पहुंचने जैसे कई महत्वपूर्ण सवाल शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई चाहती थी कि विजय मंगलवार को पूछताछ के लिए पेश हों, लेकिन उन्होंने पोंगल त्योहार का हवाला देकर दूसरी तारीख मांगी। अधिकारियों ने उनका अनुरोध मान लिया है और जल्द ही नई तारीख दी जाएगी। बता दें कि विजय सुबह करीब 11:29 बजे भारी सुरक्षा के साथ काली रेंज रोवर में CBI मुख्यालय पहुंचे। वे चेन्नई से चार्टर्ड फ्लाइट से दिल्ली आए थे।हादसे के लिए पार्टी जिम्मेदार नहीं दरअसल, य...