नई दिल्ली, फरवरी 1 -- Top 5 Creative Courses After 12th: आज के डिजिटल युग में क्रिएटिविटी ही नया 'करेंसी' है। 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद अक्सर छात्र इंजीनियरिंग या मेडिकल जैसे विकल्पों में उलझ जाते हैं, लेकिन अगर आपके अंदर कुछ नया रचने का जज्बा है, तो क्रिएटिव कोर्सेज आपके लिए मोटी कमाई और शोहरत का रास्ता खोल सकते हैं। डिजिटल क्रांति के इस दौर में पांच ऐसे प्रोफेशनल कोर्सेज हैं, जिनकी मांग ग्लोबल मार्केट में तेजी से बढ़ी है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से:1. डिजिटल मार्केटिंग आज कोई भी बिजनेस बिना ऑनलाइन मौजूदगी के सफल नहीं हो सकता। डिजिटल मार्केटिंग कोर्स में आपको SEO (सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन), सोशल मीडिया मार्केटिंग और कंटेंट स्ट्रैटेजी सिखाई जाती है। स्कोप: आप सोशल मीडिया मैनेजर, कंटेंट मार्केटर या डिजिटल ब्रांड कंसल्टेंट ...