संवाददाता, मार्च 27 -- आईआईटी बीएचयू में अब तक हुए कैंपस प्लेसमेंट में 1235 छात्रों को जॉब ऑफर मिल चुके हैं। इसमें प्री-प्लेसमेंट के ऑफर भी हैं। कैंपस प्लेसमेंट जुलाई तक चलेगा। इसके लिए 1506 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। आईआईटी बीएचयू में 30 नवंबर की रात 12 बजे यानी एक दिसंबर से कैंपस प्लेसमेंट की शुरुआत हुई थी। पहले चरण का प्लेसमेंट दिसंबर तक चला। वहीं दूसरे चरण का 12 जनवरी से शुरू हुआ। प्लेसमेंट के लिए बीटेक के 915, एमटेक के 303 और आईडीडी के 288 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे। इस बार 12 से ज्यादा छात्रों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों से करोड़ों के पैकेज मिले हैं। अब तक के ऑफर में अधिकतम पैकेज 2.20 करोड़ का है। वहीं अब तक 250 से ज्यादा राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों कैंपस प्लेसमेंट के लिए आ चुकी हैं। कुछ ऑनलाइन साक्षात्कार भी ले रही हैं।आईआईटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.