नई दिल्ली, फरवरी 1 -- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय बजट पेश करते समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को भारत की भविष्य की डिवेलपमेंट स्ट्रेटजी का बड़ा हिस्सा बताया। बजट में AI के इस्तेमाल के साथ-साथ AI Governance का जिक्र इस बात का संकेत है कि सरकार अब इस टेक्नोलॉजी को केवल इनोवेशन के तौर पर ही नहीं, बल्कि पॉलिसी, ट्रांसपैरेंसी और ट्रस्ट से जुड़े फ्रेमवर्क में लाना चाहती है। बजट स्पीच और संबंधित सरकारी डॉक्यूमेंट्स में AI को प्रशासन, टैक्स सिस्टम, डिजिटल सर्विसेज और डाटा पर आधारित फैसलों को मजबूत करने वाला टूल माना गया है। हालांकि, यह भी माना गया है कि AI के बढ़ते इस्तेमाल के साथ डाटा सुरक्षा, प्राइवेसी, ट्रांसपैरेंसी और एल्गोरिदमिक बायस जैसे रिस्क भी सामने आते हैं। इसी के चलते AI Governance को पॉलिसी लेवल पर महत्वपूर्ण ब...