नई दिल्ली, फरवरी 1 -- Budget 2026: अब बस कुछ ही देर में देश का आम बजट पेश होने वाला है। जिसकी वजह से हर तरफ चर्चा है कि मोबाइल फोन की कीमतें बाद में सस्ती होंगी या महंगी। कुछ ही देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी, और उसके ठीक बाद पता चलेगा कि स्मार्टफोन की कीमतों में राहत आएगी या नहीं। बजट आने से पहले अलग-अलग इंडस्ट्री सरकार से इम्पोर्ट ड्यूटी और टैक्स में बदलाव की मांग कर रही हैं, ताकि मेक इन इंडिया को रफ्तार मिल सके। जिसका सीधा फायदा उन कंपनियों को होगा जो भारत में मोबाइल और उनके पार्ट्स बना रही हैं। फिलहाल भारत में तैयार हो रहे iPhone अब ग्लोबल मार्केट में भेजे जा रहे हैं, जिससे देश मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर उभर रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या भारत में बिकने वाले iPhone पर टैक्स में कोई राहत म...