रांची, फरवरी 2 -- केंद्रीय बजट महिलाओं के जीवन से जुड़े कई अहम पहलुओं को छूता नजर आया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में दवाइयों के दाम घटने और शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों के लिए छात्रावास जैसी सुविधाओं की घोषणा से आराम है। महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों के लिए शी-मार्ट्स जैसी पहल की शुरुआत करना भविष्य में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर बेहतरीन साबित सकती है। बजट में पूर्वी भारत के लिए 4,000 इलेक्ट्रिक बसों की घोषणा हुई है। राजधानी होने के नाते, रांची के पब्लिक ट्रांसपोर्ट बेड़े में नई ई-बसें जुड़ने की पूरी संभावना है। आधी आबादी ने कहा कि हम मध्यमवर्गीय परिवारों को सबसे अधिक परेशानी शिक्षा और स्वास्थ्य में होती है। दोनों में सरकार की ओर से राहत दी गई है। लेकिन, घरेलू साम्रगियों में कोई राहत नहीं है। सरकार को इस पर ध्यान देना ...