नई दिल्ली, मई 11 -- Buddha Purnima 2025: बुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। गंगा घाटों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। पुलिस की संदिग्धों पर विशेषतौर से नजर रहेगी। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे सहित यूपी और अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी तैयार किया गया है। हरिद्वार में दूसरी राज्यों की गाड़ियों को शहर के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। बुद्ध पूर्णिमा स्नान खत्म होने तक भारी वाहनों पर रोक रहेगी। इसके अलावा भीड़ अधिक होने पर भारी वाहनों को बार्डर पर ही रोका जाएगा। इसके अलावा शहर में ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के वाहनों विक्रम, आटो रिक्शा और टैक्सी का आवागमन प्रतिबन्धित रहेंगे। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व में यातायात का दब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.