नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- Bihar BTSC Staff Nurse Result 2025 : बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना परिणाम https://btsc.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के जरिए बिहार स्वास्थ्य विभाग के लिए स्टाफ नर्स के 11,389 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था। परीक्षा 30 जुलाई से 3 अगस्त 2025 के बीच विभिन्न पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे, जिसके लिए उम्मीदवारों को कुल दो घंटे का समय दिया गया था। पेपर में सामान्य जागरूकता, विश्लेषणात्मक क्षमता, अंकगणित, और नर्सिंग विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई थी। BTSC Staff ...