नई दिल्ली, मार्च 20 -- BTSC Exam dates : बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने ड्रेसर, फार्मासिस्ट, डेंटिस्ट और जनरल मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में भर्ती के लिए हाल ही में ये बंपर वैकेंसी निकाली थीं। इन पदों की आवेदन प्रक्रिया भी जारी है। बीटीएससी ने नोटिस जारी कर कहा है कि फार्मासिस्ट के 2473 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 3 मई 2025 से, ड्रेसर के लिए 5 मई 2025, डेंटिस्ट और जनरल मेडिकल ऑफिसर दोनों पदों के लिए 2 मई 2025 से होगी। आयोग ने कहा है कि इन भर्ती परीक्षाओं के एडमिट कार्ड btsc.bih.nic.in पर जारी होंगे। अपनी डिटेल्स डालकर इन्हें डाउनलोड किया जा सकेगा। उपरोक्त पदों के लिए 11 मार्च से आवेदन शुरू हो गए थे। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार btsc.bihar...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.