नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- Bihar BTSC Staff Nurse Result Date 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे नर्सिंग उम्मीदवारों का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का रिजल्ट कल 11 दिसंबर 2025 को जारी करने जा रहा है। आयोग ने आधिकारिक नोटिस जारी कर इसकी पुष्टि कर दी है। यह भर्ती बिहार स्वास्थ्य विभाग के लिए 11,389 पदों पर की जा रही है, जो राज्य में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है।भर्ती परीक्षा की डिटेल्स इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 11,389 (ग्यारह हजार तीन सौ उन्यासी) पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था। परीक्षा 30 जुलाई से 3 अगस्त 2025 के बीच विभिन्न पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में 100 वस्त...