रुचिर कुमार, मार्च 18 -- सरकार और सरकारी कंपनियों के नियम कभी-कभी आम आदमी ही नहीं, विभाग के लोगों के लिए भी गले की हड्डी बन जाते हैं। ऐसा ही हुआ है भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के साथ, जिसके एक ग्राहक को अपना 27 साल पुराना नंबर बचाने के लिए बिहार के गया से 2600 किलोमीटर दूर केरल का टिकट कटाना पड़ा। ग्राहक का सिम कार्ड खराब हो गया है। पुराने नंबर के साथ नया सिम कार्ड लेने के लिए बीएसएनएल के नियमों के तहत उन्हें केरल जाना होगा। इस बात की जानकारी होने पर बिहार के बीएसएनएल अधिकारियों ने कुछ जुगाड़ निकाला है लेकिन ग्राहक को नए सिम कार्ड का इंतजार है। ये अनोखा मामला गया के सत्यजीत कुमार का है। 62 साल के सत्यजीत कुमार केनरा बैंक में काम करते थे और डीजीएम पद से रिटायर होकर गया में बस गए हैं। सत्यजीत ने केनरा बैंक की सर्विस के दौरान झारखंड औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.