नई दिल्ली, जनवरी 5 -- BSEB Inter Practical Exams 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इंटर की प्रायोगिक परीक्षाएं 10 जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। इसके लिए बोर्ड ने परीक्षार्थियों के एडमिड कार्ड पहले ही जारी कर दिए हैं।स्कूलों को मिली समय निर्धारण की आजादी बिहार बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 10 से 20 जनवरी के बीच सभी स्कूल अपनी सुविधा और संसाधनों के अनुसार परीक्षा की सटीक तिथि और समय का निर्धारण स्वयं करेंगे। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने संबंधित विद्यालय से संपर्क कर यह जान लें कि उनके विषय की प्रायोगिक परीक्षा किस दिन और किस शिफ्ट में होगी।थ्योरी परीक्षा के एडमिट कार्ड पर अपडेट प्रायोगिक ...