कार्यालय संवाददाता, फरवरी 3 -- बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में विभिन्न कारणों से परीक्षा से वंचित रहे विद्यार्थियों को बिहार बोर्ड एक और मौका देगा। ऐसे परीक्षार्थियों के लिए विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार अप्रैल अंत या मई में विशेष परीक्षा होगी। वंचित परीक्षार्थियों का साल बर्बाद नहीं हो इसके लिए विशेष परीक्षा के लिए मार्च-अप्रैल में ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भराया जाएगा।केंद्रों पर एक घंटे पहले पहुंचें परीक्षार्थी बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा न छूटे इसके लिए परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले केन्द्र पर पहुंच जाएं और प्रवेश ले लें। दोनों ही पालियों की परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले प्रवेश बंद हो जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने परीक्षार्थियों को समय लेकर घर से निकलने को कहा है।देर से ...