नई दिल्ली, फरवरी 24 -- Mobikwik Share Price: फिनटेक कंपनी मोबिक्विक की पूर्णतः स्वामित्व वाली कंपनी वन मोबिक्विक सिस्टम्स को बीएसई ने स्टॉक ब्रोकिंग बिजनेस का शुरू करने की अनुमति दे दी है। यानी अब कंपनी अपने ग्राहकों को शेयर बेचने से लेकर खरीदने तक की सर्विसेज दे पाएगी। इस खबर का असर आज मंगलवार को कंपनी के शेयरों पर भी दिखा है। प्री ओपनिंग सेशन में वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड के शेयरों में करीब-करीब 10 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- एंकर निवेशकों से कंपनी ने जुटाए Rs.107 करोड़, आज खुल गया है IPOशेयरों में 12% तेजी वन मोबिक्विक सिस्टम का शेयर बीएसई में करीब 7 प्रतिशत की तेजी के साथ 215.70 रुपये के लेवल पर खुला था। कंपनी के शेयर कुछ ही देर के बाद 12.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 226.60 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। बीएसई ने...