नई दिल्ली, फरवरी 2 -- BPSC Exam Calendar 2026 : बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने वर्ष 2026 के लिए अपना बहुप्रतीक्षित परीक्षा कैलेंडर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में राज्य की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा (CCE) से लेकर शिक्षक भर्ती और अन्य तकनीकी पदों के लिए परीक्षाओं का पूरा खाका पेश किया गया है। आयोग द्वारा जारी इस वार्षिक कैलेंडर का उद्देश्य उम्मीदवारों को समय पर जानकारी देना है ताकि वे अपनी तैयारी को एक सही दिशा और गति दे सकें। छात्र आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।BPSC 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE): 26 जुलाई को होगा आगाज कैलेंडर की सबसे बड़ी घोषणा 72वीं सिविल सेवा परीक्षा (BPSC 72nd CCE) को...