वरीय संवाददाता, फरवरी 3 -- BPSC 72nd Vacancy Notification 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने वर्ष 2026-27 के लिए आगामी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। आयोग ने सोमवार को जारी अधिसूचना में विभिन्न विभागों में चल रही और प्रस्तावित भर्तियों की परीक्षा तिथियां, परिणाम और साक्षात्कार के शेड्यूल की जानकारी दी है। कैलेंडर के मुताबिक 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीसीइई) की प्रारंभिक 26 जुलाई को होगी। इसके लिए अब तक 550 वैकेंसी प्राप्त हुई हैं। इसमें राजस्व अधिकारी के लिए 365, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत अनुमंडल संरक्षक पदाधिकारी के लिए 101 पद निर्धारित किए गए। ये नये पद सृजित किए गए हैं, जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। सीडीपीओ के 20 सहित सेल टैक्स में भी कुछ पद प्राप्त हुए हैं। अब तक पांच विभागों से 550 पद प्राप्त हुए हैं। आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.