पटना, मई 21 -- बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा के पेपर लीक के आरोपी डीएसपी रंजीत कुमार रजक को बड़ी राहत मिली है। इस मामले में जेल जा चुके रंजीत रजक का निलंबन गृह विभाग ने रद्द कर दिया है। विभाग ने डीएसपी को निलंबन से मुक्त करते हुए उन्हें बिहार पुलिस मुख्यालय में योगदान करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। हालांकि, रंजीत कुमार रजक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलती रहेगी। गृह विभाग के अनुसार विभागीय कार्यवाही के समापन के बाद इनके निलंबन अवधि के संबंध में अनुशासनिक प्राधिकार द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा। साल 2022 में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-14 के डीएसपी रहते रंजीत कुमार रजक पर बीपीएससी पेपर लीक में संलिप्तता के आरोप लगे थे। इस मामले में आर्थिक अपराध थाना में केस दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.