विधि संवाददाता, मार्च 18 -- पटना हाई कोर्ट में 70वी बीपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने को लेकर दायर अर्जी पर समय के अभाव में सुनवाई अधूरी रही। बुधवार को को भी सुनवाई जारी रहेगी।इस बीच आवेदकों की ओर से उनके अधिवक्ताओ ने पक्ष रखा।वरीय अधिवक्ता वाई वी गिरि का कहना था कि पटना सहित राज्य के अन्य जिलों के केंद्रों पर गड़बड़ी हुई हैं।अधिकांश केंद्रों पर जैमर काम नहीं किया।कही बिजली आपूर्ति के अभाव में तो कही उसे स्टार्ट ही नहीं किया गया।उनका कहना था कि कई केंद्रों पर प्रश्न पत्र समय से नहीं दिया गया और कई जगह छात्रों को फटा हुआ प्रश्न पत्र दिया गया। उनका यह भी कहना था कि दिन के एक बजे के पूर्व प्रश्न पत्र सोसल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसकी सूचना प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री आयोग को दी गई।वही वरीय अधिवक्ता अभिनव श्रीवास्तव ने कोर्ट को बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.