सुपौल, मार्च 6 -- खबर बिहार के सुपौल से है जहां एक बीपीएससी शिक्षिका ने स्कूल से भागकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी रचा ली। पिता ने उसके प्रेमी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की तो वीडियो भेजकर अपने परिवार के सदस्यों और स्थानीय मुखिया पर गंभीर आरोप लगा दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। शिक्षिका ने सरकार और प्रशासन से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। वायरल वीडियो में शिक्षिका खुशी कुमारी ने खुद कहा है कि वह दरभंगा जिले की रहने वाली है और सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड के मध्य विद्यालय कामत किशनगंज में शिक्षिका के पद पर पदस्थापित है। उसने शादी को अपनी मर्जी से बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि उनके पति गौतम सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.