पटना, जनवरी 30 -- BPSC Protest Patna: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर पटना में एक बार फिर हंगामा हो गया है। परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी गुरुवार को बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने पहुंच गए। पुलिस के मना करने के बावजूद अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। इससे बीपीएससी कार्यालय की ओर जाने वाले रोड पर लंबा जाम लग गया है। अभ्यर्थी बीपीएससी कार्यालय तक जाने को लेकर अड़े हुए हैं। पुलिस ने बीपीएससी कार्यालय के दोनों रास्तों में बैरिकेड लगा दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.