नई दिल्ली, फरवरी 1 -- सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 252.75 करोड़ की कमाई कर ली है। केवल 9 दिन में फिल्म ने ऋतिक रोशन की वॉर 2 को भारत में कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। बॉर्डर 2 ने 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को 17.75 करोड़ की कमाई कर ली है।बॉर्डर 2 ने वॉर 2 को पछाड़ा sacnilk.com के मुताबिक, बॉर्डर 2 ने पहले हफ्ते 224.25 करोड़ की कमाई की थी। 8वें दिन फिल्म ने 10.75 करोड़ की कमाई की। 9वें दिन फिल्म ने 17.75 करोड़ की कमाई की। इस तरह बॉर्डर 2 ने भारत में 252.75 करोड़ (नेट कलेक्शन) की कमाई कर ली है। वॉर 2 का भारत में टोटल कलेक्शन बॉर्डर 2 ने ऋतिक रोशन की वॉर 2 के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। वॉर 2 के भारत में टोटल कलेक्शन की बात क...