नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा - चैप्टर वन' सिनेमाघरों में एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती चली जा रही है। फिल्म का पहला पार्ट साल 2022 में रिलीज हुआ था, और अब जो पार्ट रिलीज किया गया है वो उसकी प्रीक्वल मूवी है। यानि इसमें दर्शकों को 'कांतारा' से पहले की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग से लेकर स्क्रीनप्ले और निर्देशन तक की जमकर तारीफ हो रही है। महज 12 दिनों में 650 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी 'कांतारा - चैप्टर वन' अब 700 करोड़ की दहलीज पर है।700 करोड के करीब पहुंची यह फिल्म फिल्म की 13वें दिन तक की कमाई की बात करें तो सिर्फ हिंदी वर्जन से यह 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। सैकनिल्क ने फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी करते हुए अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कांतारा - चैप्टर 1 अभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.