नई दिल्ली, फरवरी 15 -- किसी भी फिल्म के लिए रिलीज के बाद का पहला वीकेंड बहुत जरूरी होता है। इसी वीकेंड की कमाई से अंदाजा लग जाता है कि फिल्म आगे कितनी सफल होने वाली है। इन दिनों शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर चल रही है। और ये फिल्म का पहला वीकेंड है। इस फिल्म ने अपने ओपनिंग वाले दिन साढ़े 8 करोड़ से शुरूआत की थी और शनिवार को फिल्म 12.65 कमा पाई। और आज रविवार को फिल्म की कमाई पहले से भी कम हो गई। विशाल भारद्वाज की इस फिल्म से ज्यादा की उम्मीद थी। पिछले महीने रिलीज हुई बॉर्डर के पहले वीकेंड से फिल्म की कमाई की तुलना की जाए तो कुछ ये नतीजे होंगे।ओ रोमियो और बॉर्डर 2 का पहला वीकेंड 23 जनवरी को रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म को अपने पहले वीकेंड का जबरदस्त फायदा हुआ था। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में जितनी कमाई की, वैसे दोबारा नहीं हुई। सन...