नई दिल्ली, जनवरी 27 -- Border 2 Box Office Collection Day 5: सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म की शुरुआती पांच दिनों की कमाई 196 करोड़ 50 लाख रुपये हो चुकी है। हालांकि अभी आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है। ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो फिल्म मंगलवार को 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म ने चार दिनों में ही भारतीय बॉक्स ऑफिस से 177 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 251 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। पांचवें दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म की कमाई 19 करोड़ 50 लाख रुपये हो चुकी है। जाहिर तौर पर फिल्म ने मंडे टेस्ट पास कर लिया है।बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस रिपोर्टपांचवें दिन का कलेक्शन फिल्म के शुरुआती चार दिन एक लॉन्ग वीकेंड (शुक्रवार से...