नई दिल्ली, जनवरी 26 -- सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर-2 बॉक्स ऑफिस पर गोली की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। रविवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 54 करोड़ का धांसू कलेक्शन करने के बाद इसने 26 जनवरी के दिन एक और लंबी छलांग लगा दी। फिल्म ने महज 4 दिनों के भीतर 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब बहुत जल्द इसके 200 करोड़ क्लब में दाखिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। इधर बॉर्डर-2 की आंधी रुकने का नाम नहीं ले रही और उधर भूषण कुमार ने फिल्म का पार्ट-3 अनाउंस भी कर दिया है।बॉर्डर-2 की चौथे दिन की कुल कमाई फिल्म की कमाई के आंकड़े सैकनिल्क ने अपनी एक रिपोर्ट में साझा किए हैं। इसके मुताबिक सोमवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म की चौथे दिन की कमाई 56 करोड़ रुपये हो चुकी है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ता हुआ बताया जा रहा है और आधिकारिक आंकड़ों में यह नंबर और भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.