नई दिल्ली, फरवरी 2 -- फिल्म बॉर्डर-2 ने कमाई के मामले में सिर्फ 10 के भीतर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म अभी भी डबल डिजिट में कमाई कर रही है और आगे भी जब तक कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होती, इसके सिनेमाघरों में डटे रहने की संभवना है। बहुत कम वक्त के भीतर अपनी लागत निकालकर 'बॉर्डर-2' प्रॉफिट जोन में कदम रख चुकी है और अब सिर्फ 10 दिन के भीतर इसका बॉक्स ऑफिस पर तीसरा शतक लगा लेना इस बात का सबूत है कि आगे अभी कई रिकॉर्ड टूटने बाकी हैं। तो चलिए पहले जानते हैं फिल्म के जरिए स्टार्स ने अभी तक कौन से रिकॉर्ड बना दिए हैं।सनी देओल और वरुण ने बनाया रिकॉर्ड ट्रेड विशेषज्ञ सुमित कादेल ने फिल्म की कमाई के आंकड़े अपनी एक हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में जारी किए हैं। पोस्ट में सुमित कादेल ने लिखा, "दूसरे वीकेंड में Rs.55 करोड़ से ज्यादा की शानदार ...