नई दिल्ली, अगस्त 25 -- बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनाव से पहले बीजेपी ने मुंबई में अपना नया अध्यक्ष चुन लिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को बताया कि तीन बार के विधायक अमीत साटम मुंबई इकाई के बीजेपी चीफ होंगे। फडणवीस ने उम्मीद जताई कि साटम के नेतृत्व में भाजपा बीएमसी में फिर से सत्ता हासिल करेगी। 49 वर्षीय साटम लगातार तीन बार से मुंबई के अंधेरी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। फडणवीस ने यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि पिछले साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी ने (निवर्तमान) नगर इकाई प्रमुख आशीष शेलार के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण जीत दर्ज की और मुंबई में अपना दबदबा कायम किया। उन्होंने कहा, 'शेलार द्वारा कैबिनेट में मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद मुंबई इकाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.