नई दिल्ली, जनवरी 16 -- कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को मीडिया में आई उन खबरों पर चिंता जताई जिनमें दावा किया गया था कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के दौरान मतदाताओं की उंगली पर मिटने वाली स्याही लगाई गई थी। उन्होंने इसे ''वोट चोरी का एक और परेशान करने वाला अध्याय' '' बताया। सिद्धरमैया ने कहा कि लोकतंत्र तभी कायम रह सकता है जब हर वोट की शुचिता बनी रहे। उन्होंने कहा कि चुनावी सुरक्षा उपायों की विश्वसनीयता से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव नौ साल बाद गुरुवार को हुए और मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है। बीएमसी पर इस बार बीजेपी की अगुआई वाले महायुति की कब्जा होने जा रहा है। वहीं बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है जिससे मेयर भी उसका ही संभावित है। नतीजों और रुझानों में भाजपा-शिवसेन...