रांची, अगस्त 8 -- भाजपा सांसदों निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी और अन्य के खिलाफ दो अगस्त को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में जबरन प्रवेश करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। झारखंड पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। मंदिर के पुजारी कार्तिक नाथ ठाकुर की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर के अनुसार, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मद्देनजर पवित्र महीने श्रावण के दौरान वीआईपी या वीवीआईपी प्रवेश पर प्रतिबंध के बावजूद दोनों भाजपा सांसदों ने दो अगस्त को रात 8:45 बजे से नौ बजे के बीच मंदिर के गर्भगृह में कथित तौर पर जबरन प्रवेश किया। एक अधिकारी ने बताया, निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी, कांशीकांत दुबे, शेषाद्रि दुबे और अन्य के खिलाफ बाबा बैद्यनाथ मंदिर पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.