गाजियाबाद। हिन्दुस्तान, मार्च 29 -- दिल्ली से सटे गाजियाबाद में लोनी कोतवाली के सिरौली गांव में शुक्रवार को राष्ट्रीय गुर्जर महासभा की ओर से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के समर्थन में पंचायत का आयोजन किया गया। इस पंचायत में रामचरित मानस को खंडित करने और कलश यात्रा को रोकने का प्रयास करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इसके साथ ही 13 अप्रैल को दिल्ली जाने का निर्णय लिया गया। पंचायत में बागपत, नोएडा, सहारनपुर समेत आसपास के कई गांवों के लोग पहुंचे थे। गुर्जर महासभा के अध्यक्ष रविंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि देशभर से करीब 20 लाख सनातनी 13 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर अपना दुख बताएंगे। प्रधानमंत्री से समय न मिलने पर उनके आवास के सामने बैठकर समय देने का इंतजार करेंगे। राष्ट्रीय वीर गुर्जर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.