गाजियाबाद, मार्च 25 -- सपा सांसद द्वारा महाराणा सांगा पर दिए गए बयान के विरोध में मंगलवार को गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सपा सांसद का पुतला जलाया। इस दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन घंटे के उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर इन दिनों अनशन पर हैं। छह दिन पहले लोनी में कलश यात्रा के दौरान उनके साथ हुई धक्का मुक्की में उनके कपड़े फट गए थे। इसके बाद से ही वह दोषी अधिकारियों पर ऐक्शन की मांग को लेकर अनशन पर हैं। उन्हें प्रण किया है कि जब तक घटना के दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती तब तक नंगे पांव और फटे कपड़ों में रहेंगे। इसी बीच सपा सांसद की ओर से महाराणा सांगा पर टिप्पणी की गई। इसके विरोध में नंदकिशोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.