मसूरी, अक्टूबर 7 -- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मसूरी स्थित चार शाखाओं को भाजपा नेताओं के नाम से धमकी भरा ई-मेल भेजने का मामला सामने आया है। इस ईमेल के बाद बैंक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को एसबीआई की मुख्य शाखा समेत चार शाखाओं को एक फर्जी ई-मेल भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल और मीडिया प्रभारी जगजीत कुकरेजा के नाम से भेजा गया। इस ई-मेल में मसूरी के लोगों के सभी ऋण माफ करने की बात कही गई। ऐसा न करने पर बैंक का सभी कैश, जेवर लेने और कर्मचारियों की कनपटी पर बंदूक रखे जाने और बैंक में आगजनी की धमकी दी गई है। धमकी भरा ई-मेल मिलने की सूचना भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक सचिन शाह ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.