नई दिल्ली, फरवरी 20 -- राजस्थान विधानसभा में कृषि और सहकारिता विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा चल रही थी, लेकिन बहस का केंद्र बजट कम और सियासत ज्यादा नजर आई। सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के बीच उप नेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने ऐसा बयान दे डाला, जिसने सदन का तापमान बढ़ा दिया। उन्होंने कहा-"अगर बीजेपी के ताबूत में आखिरी कील कोई ठोकेगा, तो वह किरोड़ी लाल मीणा ही होंगे।""सरकार सिर्फ इस्तेमाल कर रही है" रामकेश मीणा ने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को किसान का बेटा और पूर्वी राजस्थान का बड़ा नेता बताते हुए दावा किया कि बीजेपी ने उन्हें उनका हक नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पूर्वी राजस्थान में अगर किसी ने लोगों को बीजेपी का नाम लेना सिखाया, तो वह किरोड़ी लाल मीणा हैं। "आज सरकार और बीजेपी सिर्फ उनका इस्तेमाल कर रही है," रामकेश ने तंज कसते हुए क...