हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 3 -- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन नौ और 10 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। नौ को पटना में उनका भव्य स्वागत होगा। पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान स्थित बापू सभागार तक उनके स्वागत की तैयारी है। वहीं, बापू सभागार में उनका अभिनंदन पार्टी द्वारा किया जाएगा। नवीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद पहली बार पटना आ रहे हैं। इससे पहले पटना में उनका स्वागत बतौर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में किया गया था। 10 फरवरी को उनका विधानसभा जाने का भी कार्यक्रम है। इस दिन वह वहां तमाम विधायकों से मिलेंगे। साथ ही बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में वह भाग लेंगे। बापू सभागार में आयोजित अभिनंदन समारोह को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी आवश्यक दिशा-निर्देश आयोजकों...