नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- BITSAT 2026 Applications: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS), पिलानी ने अपने इंटीग्रेटेड फर्स्ट-डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली एंट्रेंस परीक्षा BITSAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज, 15 दिसंबर 2025 से खोल दी है। जो छात्र BITS पिलानी, BITS गोवा और BITS हैदराबाद में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे अब आधिकारिक एडमिशन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।दो सेशन में होगी परीक्षा: बेस्ट स्कोर होगा मान्य BITSAT 2026 एक बार फिर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में दो सेशन में आयोजित की जाएगी। दोनों सेशन में से जिसमें भी उम्मीदवार का स्कोर बेहतर होगा, उसे ही प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए माना जाएगा। BITSAT ने परीक्षा, स्कोर जमा करने और काउंसलिंग के लिए पूरा कैलेंडर ...