नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- BITS Pilani: भारत के प्रतिष्ठित संस्थान 'बिट्स पिलानी' (BITS Pilani) ने शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान को अपने ही एक पूर्व छात्र, ब्रिज भूषण से 10 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 8.3 करोड़ रुपये) का भारी-भरकम 'एंडोमेंट' प्राप्त हुआ है। यह दान मुख्य रूप से महिला छात्रों को स्कॉलरशिप देने और संस्थान में रिसर्च व इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है।कौन हैं ब्रिज भूषण और उनकी कहानी? ब्रिज भूषण बिट्स पिलानी के सबसे पहले बैच (1960) के छात्र रहे हैं। उन्होंने अमेरिका में दूरसंचार क्षेत्र में 24 वर्षों तक सफल करियर बनाने के बाद 1987 में 'रेस्टन कंसल्टिंग ग्रुप' (RCG) की स्थापना की। उनकी पत्नी, चंपा भूषण भी बिट्स पिलानी की पूर्व छात्रा रही हैं, जिन्होंने 1966 में इलेक्ट्रिकल इंजीनिय...